28 अक्टूबर 2014 - 14:21
अमरीका में मौजूद है दूसरा स्नोडेन भी, एजेंसियों में हड़कंप

अमरीका में गुप्तचर एजेंसियों की ग़ैर क़ानूनी गतिविधियों का भांडाफोड़ करने वाले एक अन्य कर्मचारी की ख़बरे मीडिया में हैं।

अमरीका में गुप्तचर एजेंसियों की ग़ैर क़ानूनी गतिविधियों का भांडाफोड़ करने वाले एक अन्य कर्मचारी की ख़बरे मीडिया में हैं।
याहू न्यूज़ ने सोमवार को प्रशासनिक एवं गुप्तचर सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि संदिग्ध व्यक्ति संघीय ठेका कंपनी का कर्चमारी है।  दूसरे कर्मचारी ने अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडन के संपर्क में रहने वाले एक पत्रकार को अमरीकी सरकार की आतंकवादियों पर निगरानी से संबंधित लिस्ट के बारे में जानकारी दे दी।  एफ़बीआई ने अभी हाल में एक कर्मचारी के घर की तलाशी ली किन्तु इस व्यक्ति के नाम का उल्लेख नहीं किया।
सूत्र ने बताया कि उत्तरी वर्जीनिया के अभियोक्ताओं ने इस मामले की आपराधिक जांच शुरु की है।  न्याय विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि सुबूतों की समीक्षा और उचित कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञात रहे वेबसाइट इंटरसेप्ट के संस्थापक अमरीकी पत्रकार ग्लेन ग्रीनवेल्ड द्वारा गुप्त सरकारी दस्तावेज़ों के प्रकाशन के जारी रहने की स्थिति में दूसरे मुख़बिर की अटकलें तेज़ हो गयी हैं। इस महीने के शुरु में स्नोडेन से संबंधित एक दस्तावेज़ यह दर्शाता है कि सरकारी गुप्तचर अधिकारियों के बीच एक और मुख़बिर मौजूद है।
मास्को में स्नोडेन और ग्रीनवेल्ड के बीच बैठक से संबंधित फ़िल्म में ग्रीनवेल्ड ने दूसरे मुख़बिर के बारे में बात की।