इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए धमाकों में कम से कम 31 लोग हताहत और घायल हुए हैं।
इराक़ की पुलिस के सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात बग़दाद के करादा क्षेत्र में कार बम विस्फोट में 9 लोग मारे गए और 22 घायल हो गए। इसी प्रकार इससे पहले दक्षिणी बग़दाद में एक आतंकवादी आक्रमण में कम से कम 16 सैनिक मारे गए और 2 घायल हुए थे।
इसी बीच इराक़ में आतंकवाद से संघर्ष करने वाली परिषद के प्रमुख ने बताया है कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक एसे गुट को गिरफ़्तार किया है जो इराक़ के भीतर कुछ वरिष्ठ लोगों और सैन्य अधिकारियों की हत्या के लिए सक्रिय था। इराक़ की सेना अबतक इस प्रकार के कई आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है जो हत्या, विस्फोट और अपहरण की घटनाएं अंजाम देते थे।
28 अक्टूबर 2014 - 13:51
समाचार कोड: 647476
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए धमाकों में कम से कम 31 लोग हताहत और घायल हुए हैं।