योरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमरीका ने ज़ायोनी शासन की ओर से कालोनी निर्माण के निर्णय की आलोचना की है।
योरोपीय संघ ने बयान जारी करके ज़ायोनी शासन द्वारा पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में नए कालोनी निर्माण के निर्णय की निंदा की है। बयान में कहा गया है कि यह कोई बुद्धमानी का निर्णय नहीं है। योरोपीय संघ ने ज़ायोनी शासन से अपने इस निर्णय में पुनर्विचार करने की मांग की है। इससे पहले योरोपीय संघन ने अक्तूबर 2014 को भी इस्राईल की ओर से पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में 2610 नए घर बनाए जाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की थी।
दूसरी ओर अमरीका ने भी इस्राईल के इस निर्णय की आलोचना की है। अमरीका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि वाशिग्टन, इस कार्य को ग़ैर क़ानूनी समझता है।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन ने सोमवार को पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में 1000 नए घर बनाने का निर्णय लिया है।
28 अक्टूबर 2014 - 13:44
समाचार कोड: 647472
योरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमरीका ने ज़ायोनी शासन की ओर से कालोनी निर्माण के निर्णय की आलोचना की है।