27 अक्टूबर 2014 - 19:33
ईरान एक भी प्रतिबंध को स्वीकार नहीं करेगा।

ईरान के उप विदेश मंत्री सैयद अब्बास एराक़ची ने कहा है कि ईरान व्यापक परमाणु वार्ता में अपने खिलाफ़ एक भी प्रतिबंध स्वीकार नहीं करेगा।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के उप विदेश मंत्री सैयद अब्बास एराक़ची ने कहा है कि ईरान व्यापक परमाणु वार्ता में अपने खिलाफ़ एक भी प्रतिबंध स्वीकार नहीं करेगा।
रिपोर्ट के अनुसार ईरान के उप विदेश मंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास एराक़ची ने अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन के बयान के जवाब में रविवार के दिन ताकीद के साथ कहा कि हम अपने परमाणु अधिकार से एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे लेकिन विश्वास बहाली के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने परमाणु वार्ता के सम्बंध में मीडिया में दिए जाने वाले बयानों पर कहा कि अगर अतार्किक मांगों पर जोर दिया जाता रहा तो इससे वार्ता को सफल बनाने में कोई मदद नहीं मिलेगी बल्कि मौजूदा रास्ता और ज़्यादा सख्त और कठिन हो जाएगा। ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान अपनी सैद्धांतिक नीति ख़ासकर परमाणु हथियारों सहित सभी प्रकार के आम विनाश के हथियारों के विरोध की नीति के आधार पर वार्ता कर रहा है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने तक वह पूरी नेक नियती के साथ वार्ता जारी रखेगा। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान के किसी भी परमाणु केंद्र को बंद या उसके काम को रोका नहीं जाएगा कहा कि ईरान की जरूरत के तहत औद्योगिक उद्देश्यों के लिए यूरेनियम संवर्धन की प्रक्रिया जारी रहेगी।