ज़ायोनी शासन की विस्तारवादी नीतियों की बढ़ती आलोचनाओं के बीच ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में 1060 नये आवास निर्माण को हरी झंडी दी है।
जेरूसलम पोस्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नई आवासीय इकाइयां पूर्वी अलक़ुद्स में बनायी जाएंगी। यह घोषणा ऐसी स्थिति में की गयी है जब इससे एक दिन पहले इस्राइली टीवी चैनल-2 ने कहा था कि नेतनयाहू नई परियोजनाओं को स्वीकृति देने वाले हैं जिसमें अतिग्रहित पश्चिमी तट में कई प्रतिष्ठानों और 12 नई सड़कों सहित 2000 आवासीय इकाइयां शामिल हैं।
समाचार के अनुसार ज़ायोनी प्रधान मंत्री ने आवासीय मंत्री उरी एरियल और वित्ती मंत्री नफ़्ताली बेनेट तथा पश्चिमी तट में रिएल स्टेट विकास कंपनी के निदेशक ज़िएफ़ हीवर से इस योजना पर चर्चा की।
27 अक्टूबर 2014 - 19:08
समाचार कोड: 647282
ज़ायोनी शासन की विस्तारवादी नीतियों की बढ़ती आलोचनाओं के बीच ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में 1060 नये आवास निर्माण को हरी झंडी दी है।