27 अक्टूबर 2014 - 19:05
जरफ़ुस्सख़्र की स्वतंत्रता में विदेशी सहायता का खंडन

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के जरफ़ुस्सख़्र नामक क्षेत्र को बिना किसी विदेशी सहायता के स्वतंत्र कराया गया है।

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के जरफ़ुस्सख़्र नामक क्षेत्र को बिना किसी विदेशी सहायता के स्वतंत्र कराया गया है।
हैदर अलएबादी ने कहा कि जरफ़ुस्सख़्र को आतंकवादियों से स्वतंत्र कराने में सेना और स्वयंसेवियों के बीच समन्वय स्थापित था किंतु आईएसआईएल के विरुद्ध बने गठबंधन से कोई सहायता नहीं ली गई।  उन्होंने कहा कि आतंवादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने में गठबंधन से किसी प्रकार की सहायता नहीं ली जा रही है।  इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवादी अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से एक-एक करके पीछे हट रहे हैं।
इसी बीच अमरीका के विदेश उपमंत्री ने आईएसआईएल के विरुद्ध इराक़ी सेना की हालिया सफलताओं को महत्वपूर्ण बताया है।  उनका कहना था कि वर्तमान स्थिति को देखकर लगता है कि इराक़ी सेना, इराक़ के अन्य क्षेत्रों को आईएसआईएल से स्वतंत्र करा लेगी।