ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुटों और इसी प्रकार आईएसआईएल से संघर्ष के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग आवश्यक है।
डाक्टर मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को तेहरान में तुर्की के नए राजदूत रज़ा चाकान तेकीन से मुलाक़ात में कहा कि ईरान और तुर्की के संबंध अच्छे हैं और आशा है कि सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों में पहले से अधिक विकास होगा। उन्होंने वर्तमान जटिल स्थितियों की ओर संकेत करते हुए आईएसआईएल जैसे आतंकी गुटों से लड़ने के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। ज़रीफ़ ने कहा कि इस समय क्षेत्रीय देशों को अनेक चुनौतियों का सामना है और केवल आपसी सहयोग एवं परामर्श के माध्यम से ही इन चुनौतियों से निपटा जा सकता है।
इस मुलाक़ात में तेहरान में तुर्की के नए राजदूत रज़ा चाकान तेकीन कहा कि दोनों देशों के आपसी सहयोग को विस्तृत करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आतंकवादी गुट आईएसआईएल की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह आतंकी गुट तुर्की के राष्ट्रीय हितों के लिए ख़तरा बन गया है और इसने तुर्की को अब तक बहुत नुक़सान पहुंचाया है।
27 अक्टूबर 2014 - 08:06
समाचार कोड: 647162
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुटों और इसी प्रकार आईएसआईएल से संघर्ष के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग आवश्यक है।