इराक़ के गृह मंत्री मोहम्मद सालिम अलग़ब्बान ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान के साथ देश की सीमा पर कोई समस्या नहीं है, कहा कि ईरान के साथ इराक़ की सीमा सबसे ज़्यादा सुरक्षित है।
ईरान के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल क़ासिम रेज़ाई से रविवार को बग़दाद में मुलाक़ात में इराक़ी गृह मंत्री ने कहा कि दोनों देशों की सीमाओं पर पूर्ण सुरक्षा का आधार उच्च स्तरीय आपसी संबंध और सुरक्षा सहयोग है। उन्होंने कहा कि इराक़ सरकार सुरक्षा बढ़ाने की स्ट्रेटिजी बनाएगी और ईरानी श्रद्धालुओं को वीज़ा देने की सुविधा को आसान बनाएगी।
सालिम अलग़ब्बान ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ संघर्ष में इराक़ की मदद करने पर ईरान का आभार जताया।
इराक़ तकफ़ीरी आतंकवादियों के हिंसक कृत्यों से संघर्ष कर रहा है जिन्होंने उत्तरी सीरिया के इलाक़ों पर क़ब्ज़ा करने के बाद गर्मी के मौसम में इराक़ के अधिकांश उत्तरी और पश्चिमी भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
ईरान ने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ संघर्ष में पड़ोसी देश इराक़ की मदद की तत्परता जतायी है।
इस अवसर पर ईरानी सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल क़ासिम रेज़ाई ने तेहरान-बग़दाद के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों और सुरक्षा के क्षेत्र में संबंध के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इराक़ में स्थिरता व सुरक्षा को ईरान अपनी सुरक्षा व स्थिरता समझता है।
इस अवसर पर दोनों देशों ने सीमा से जुड़े विषयों और सूचनाओं के आदान प्रदान सहित बड़े सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।
27 अक्टूबर 2014 - 08:04
समाचार कोड: 647159
इराक़ के गृह मंत्री मोहम्मद सालिम अलग़ब्बान ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान के साथ देश की सीमा पर कोई समस्या नहीं है, कहा कि ईरान के साथ इराक़ की सीमा सबसे ज़्यादा सुरक्षित है।