26 अक्टूबर 2014 - 11:39
 नजफ़ में बम ब्लास्ट, कई घायल व शहीद।

इराक़ के नजफ़ शहर के पुलिस प्रमुख ने बताया है कि शहर में शुक्रवार की रात विभिन्न क्षेत्रों में कार बम ब्लास्ट हुए हैं। इन विस्फोटों में कई लोग शहीद हुए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। इसी बीच बग़दाद के अलअबीदी इलाक़े में बम ब्लास्ट में 2 आम नागरिक मारे गए और 8 अन्य घायल हुए हैं।

दूसरी ओर इराक़ के रक्षामंत्रालय ने ऐलान किया है कि जंगी जहाज़ों ने अलअंबार प्रांत के आमेरिया इलाक़े में आतंकवादियों के एक गोपनीय ठिकाने पर हमले करके कम से कम 24 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस हमले में कई आतंकवादी घायल भी हुए हैं। उधर ISIL ने इराक़ी सुरक्षा बलों के हाथों अपनी हार को स्वीकार किया है।
सोमरिया न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार ISIL ने एक बयान जारी करके बताया है कि इराक़ की फौज ने फ़ाज़ेलिया में एक पुल पर बमबारी की जिससे आतंकवादियों को बहुत नुक़सान उठाना पड़ा है। हमले के बाद ISIL आतंकवादी जरफ़ुस्सख़्र इलाक़े से पीछे हटने पर मजबूर हुए। इस इलाक़े पर अब इराक़ की फौज का कंट्रोल है।