अमेरिका में अशांति और गोलाबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं और एक बार फिर एक स्कूल में गोलीबारी की एक घटना घटी है जहां एक स्टूडेंट ने स्कूल के कैफेटेरिया में गोलीबारी की जिससे एक दूसरे स्टूडेंट की मौत हो गई और चार लोग घायल भी हो गए हैं। बाद में हमलावर स्टूडेंट ने खुद को भी गोली मार ली।
वाशिग्टन में सिएटल से 55 किलोमीटर दूर मेरीसवील-पिलचुक हाई स्कूल के कैफेटेरिया में शुक्रवार को गोलीबारी की यह घटना घटी। गोलीबारी करने वाले की पहचान जेलेन फ्राइबर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जेलेन फ्राइबर्ग ने बाद में खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले फ्राइबर्ग ने गोलीबारी करके एक लड़की को मार डाला। इस घटना में दो अन्य लड़कियां और दो लड़के जख्मी हो गए। घायलों को निकट के एक अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि 4 घायलों में दो, गोलीबारी करने वाले स्टूडेंट के रिश्तेदार हैं। दोनों के सिर में गोलियां लगी हैं।
ग़ौरतलब है अमेरिका में आये दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं जिससे अमेरिका पुलिस के नाकारा होने और खुलेआम हथियार रखने के कानून के 100 प्रतिशत गलत होने का भी पता चलता है।
26 अक्टूबर 2014 - 11:37
समाचार कोड: 646954