26 अक्टूबर 2014 - 11:30
परमाणु वार्ता में विजयी होगा ईरान,

ईरान की इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता के सीनियर सलाहकार का कहना है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित वार्ता में ईरान विजयी होगा।

ईरान की इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता के सीनियर सलाहकार का कहना है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित वार्ता में ईरान विजयी होगा।
अली अकबर वेलायती ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “ हमें विश्वास है कि यदि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच वार्ता लंबी खिंची, तो भी अंत में ईरान विजयी होगा।” उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान वार्ता का पक्षधर है और गुट पांच धन एक के साथ वह वार्ता में गंभीर है, कहा कि ईरान वार्ता से कभी भी बाहर नहीं निकलेगा।
वरिष्ठ नेता के सीनियर सलाहकार ने जो हित संरक्षक परिषद के स्ट्रेटिजिक शोध केन्द्र के प्रमुख भी हैं, ईरान के इस दृष्टिकोण पर बल दिया कि वह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के नियमों के अनुसार और उसकी निगरानी में शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा को उपयोग करना चाहता है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि गुट पांच धन एक में कुछ देश अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हुए ईरान को उसके मूल अधिकार से दूर रखना चाहते हैं, कहा कि ईरान इस प्रकार की कोशिशों का प्रतिरोध करेगा।