इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सेना का अभियान सफ़लतापूर्वक जारी है और सेना ने देश के दक्षिण एवं उत्तर में महत्वपूर्ण इलाक़ों से आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है।
दूसरी ओर इराक़ी कुर्द बलों ने भी उत्तरी इराक़ के कई शहरों को आईएसआईएल के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।
इस बीच, अमरीका ने दावा किया है कि इराक़ में उसकी वायु सेना ने शुक्रवार और शनिवार को आईएसआईएल के ठिकानों पर 22 हवाई हमले किए हैं। यह हमले मूसिल, फ़ल्लूजा और बीजी में किए गए हैं।
कुर्द लड़ाकों ने मूसिल के निकट ज़ुमर में आईएसआईएल के साथ भीषण झड़पों में 50 आतंकवादियों को ढेर कर दिया और उनके 10 वाहनों को नष्ट कर दिया। कुर्द बलों के प्रतिरोध ने आतंकवादियो को ज़ुमर से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। ज़ुमर कुर्दों के निंयत्रण वाले इलाक़ों में से एक है जिन पर आईएसआईएल ने अगस्त में क़ब्ज़ा कर लिया था।
इराक़ सैनिकों ने बाबिल प्रांत के एक महत्वपूर्ण शहर जरफ़ुस्सख़्र से तकफ़ीरी आतंकवादियों का सफ़ाया करने के बाद अल-अंबार प्रांत को बग़दाद और पवित्र शहरों नजफ़ व कर्बला से जोड़ने वाले हाईवे को खोल दिया है।
मोहर्रम का महीना शूरू होने और विशेष रूप से आशूरा के दिन पवित्र शहर कर्बला जाने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के दृष्टिगत इराक़ी सेना की इस सफ़लता को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
26 अक्टूबर 2014 - 11:25
समाचार कोड: 646949
इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सेना का अभियान सफ़लतापूर्वक जारी है और सेना ने देश के दक्षिण एवं उत्तर में महत्वपूर्ण इलाक़ों से आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है।