ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि तेहरान अपने ऊपर लगे किसी एक भी प्रतिबंध की अनदेखी नहीं करेगा।
अब्बास इराक़ची ने अमरीका की विदेश उपमंत्री के वक्तव्य पर प्रतिक्रया स्वरूप कहा है कि हम, ईरान के क़ानूनी अधिकार से एक क़दम भी पीछे नहीं रहेगे। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि पारदर्शिता को सिद्ध करने के लिए हम अपने प्रयास जारी रखेंगे।
अब्बास इराक़ची ने कहा कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच वार्ता बहुत जटिल रही है। उन्होंने कहा कि समय सीमा तक किसी सहमति तक पहुंचना स्पष्ट नहीं है। ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा कि वार्ता की मेज़ के स्थान पर विषयों को संचार माध्यमों में प्रस्तुत करना और अधिक चाहने जैसी बातों को प्रस्तुत करने से निर्धारित समय तक किसी सहमति तक पहुंचना बहुत कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान सदभावना के साथ वार्ता की मेज़ पर उपस्थित हुआ है और इसी भावना से वह वार्ता को आगे बढ़ा रहा है। इराक़ची ने कहा कि यदि सामने वाला पक्ष अपने दावे के अनुसार ईरान की परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने के प्रति आश्वस्त होना चाहता है तो ऐसे में किसी व्यापक सहमति तक पहुंचना कोई कठिन कार्य नहीं है।
26 अक्टूबर 2014 - 11:14
समाचार कोड: 646946
ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि तेहरान अपने ऊपर लगे किसी एक भी प्रतिबंध की अनदेखी नहीं करेगा।