अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी में स्थित मुसलमानों की एक बड़ी संख्या ने सऊदी अरब की सरकार की ओर से इस देश के मशहूर आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र के लिए मौत की सज़ा सुनाए जाने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शेख बाक़िर नम्र की तत्काल रिहाई की मांग की है।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार की शाम जर्मनी के शहर बर्लिन में सऊदी अरब के दूतावास के सामने जर्मनी में स्थित सैकड़ों मुसलमानों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सऊदी अरब में मशहूर आलिमे दीन आयतुल्लाह बाक़िर नम्र के लिए मौत की सज़ा सुनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि सऊदी अरब की सरकार का यह कदम मानवाधिकार का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है।
24 अक्टूबर 2014 - 20:28
समाचार कोड: 646583
जर्मनी में स्थित मुसलमानों की एक बड़ी संख्या ने सऊदी अरब की सरकार की ओर से इस देश के मशहूर आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र के लिए मौत की सज़ा सुनाए जाने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शेख बाक़िर नम्र की तत्काल रिहाई की मांग की है।