24 अक्टूबर 2014 - 20:14
बहरैन की जनता सावधान रहे और षड्यंत्रों को नाकाम बना दें।

बहरैन की अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी ने देश में सार्वजनिक स्थलों और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कार्यवाहियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बहरैन में जारी इस प्रकार की गतिविधियों को संदिग्ध बताया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी ने देश में सार्वजनिक स्थलों और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कार्यवाहियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बहरैन में जारी इस प्रकार की गतिविधियों को संदिग्ध बताया है।
सौतुल मनामा न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी ने गुरुवार के दिन बहरैन में सार्वजनिक स्थलों और निजी संपत्ति को आग लगाने पर आधारित वर्तमान घटनाओं को देश में जारी संवेदनशील स्थिति के मद्देनजर संदिग्ध कार्यवाही बताया और कहा कि किसी भी जनांदोलन का इस तरह की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।
बहरैन की अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी ने ताकीद की कि बहरैन के लोग सावधान रहें और इस प्रकार के षड्यंत्रों को नाकाम बना दें, क्योंकि कुछ ताक़तें देश में संकट खड़ा करने की कोशिश में हैं।