ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि ईरान आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी और वास्तविक अर्थों में संघर्ष के लिए तुर्की, सऊदी अरब, मिस्र और किसी भी मुस्लिम देश से सहयोग करने को तैयार है।
उन्होंने शुक्रवार को फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि ईरान, आतंकवाद और चरमपंथ का मुक़ाबला करने के लिए इराक़, सीरिया, लेबनान, यमन और क्षेत्र के अन्य देशों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र के सभी देशों को आमंत्रित करता है कि वह स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अपने दायित्वों का निर्वाह करें।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इराक़ के नए प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी के हालिया तेहरान दौरे की ओर संकेत करते हुए कहा कि हैदर अलएबादी ने अपने मंत्रिमंडल में संतुलन स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि इराक में नई सरकार के सत्ता में आने से लाभ उठाते हुए इराक़ के साथ क्षेत्रीय देशों को अच्छे पड़ोसी होने पर आधारित संबंधों और आपसी तथा क्षेत्रीय स्तर पर संबंधों को मज़बूत बनाना चाहिए।
24 अक्टूबर 2014 - 19:49
समाचार कोड: 646576