इराक़ी सुरक्षा बलों ने विभिन्न इलाक़ों में दसियों आतंकवादियों को मार गिराया।
सूमरिया न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इराक़ी वायु सेना ने तिकरीत शहर में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की जिसमें कम से कम 23 आतंकवादी मारे गए और उनके छह वाहन तबाह हो गए।
इसी प्रकार सलाहुद्दीन प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में आईएसआईएल के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ इराक़ी सेना का, स्वंसेवियों और स्थानीय क़बायली लोगों की मदद से अभियान जारी है।
दियाला प्रांत के सुरक्षा अधिकारी अदी अलख़दरान ने बाक़ूबा के पूर्वोत्तर में इराक़ी सेना के आगे बढ़ने की सूचना देते हुए बताया कि इराक़ी सैनिकों के साथ झड़प में 20 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए।
बाबिल प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आईएसआईएल के आतंकवादियों और इराक़ी सैनिकों व स्वंयसेवियों के बीच भीषण झड़प हुयी जिसके दौरान इराक़ी सैनिक बाबिल प्रांत के कई क्षेत्रों को आज़ाद कराने में सफल हुए।
24 अक्टूबर 2014 - 19:39
समाचार कोड: 646570
इराक़ी सुरक्षा बलों ने विभिन्न इलाक़ों में दसियों आतंकवादियों को मार गिराया।