मिस्र के सोएज़ प्रांत में सउदी अरब के वाणिज्य दूतावास की दो कारों को अज्ञात सशस्त्र लोगों ने आग लगा दी।
समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार सोएज़ के सुरक्षा अधिकारी तारिक़ अलजज़्ज़ार ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए बल दिया कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पेट्रोल बम से इन दोनों कारों को आग लगायी और सोएज़ के रक्षा विभाग ने भी इस संदर्भ में क़ानूनी कार्यवाही की है।
प्रत्यक्षदर्शियों का भी कहना है कि चेहरा ढके हुए तीन लोगों ने इन दो कारों पर पेट्रोल बम और ज्वलंत पदार्थ फेके और इस प्रकार इन कारों को आग लगा दी और फिर वे एक कार और एक मोटर साइकिल पर सवार होकर फ़रार हो गए।
इस रिपोर्ट के अनुसार मिस्री सुरक्षा बल आग पर क़ाबू पाने में सफल रहे और वे घटना स्थल की सफ़ाई तथा अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में लगे थे।
24 अक्टूबर 2014 - 19:32
समाचार कोड: 646566
मिस्र के सोएज़ प्रांत में सउदी अरब के वाणिज्य दूतावास की दो कारों को अज्ञात सशस्त्र लोगों ने आग लगा दी।