इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से निपटने के लिए सभी देशों से एकजुट होने की अपील की।
शुक्रवार को इराक़ी प्रधान मंत्री के कार्यालय से जारी बयान में आया है, “ इस समय इराक़ आईएसआईएल के ख़िलाफ़ लड़ाई के संवेदनशील चरण में है और बग़दाद विश्व के सभी देशों से आतंकवादी गुटों के सर्वनाश के लिए एकजुट होने की अपील करता है।” हैदर अलएबादी ने इराक़ में आतंकवादी गुटों के हमलों से होने वाले नुक़सान से इराक़ी जनता को अवगत कराने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि इराक़ को ऐसी लड़ाई का सामना है जिसने उसकी संप्रभुता व स्वाधीनता को निशाना बनाया है।
इराक़ी प्रधान मंत्री ने कहा कि सभी इराक़ी नागरिक व गुट देश से आतंकवादियों को खदेड़ने और शांति व सुरक्षा के साथ जीवन के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों से अवगत हों। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि सही इस्लाम से दूर व चरमपंथी विचारों से संघर्ष में भाग लें और आतंकवादियों के षड्यंत्र को जड़ से उखाड़ फेकें।
इस बीच इराक़ के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सअद मुइन ने कहा कि मोहर्रम के लिए सभी सुरक्षा बलों की भागीदारी से विशेष सुरक्षा योजना लागू की जाएगी कि इस योजना में इमामबाड़ों और आशूर को नौहा अर्थात शोक गीत पढ़ने वाले दस्तों की रक्षा शामिल है।
24 अक्टूबर 2014 - 19:28
समाचार कोड: 646564
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से निपटने के लिए सभी देशों से एकजुट होने की अपील की।