पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलोचिस्तान के केन्द्र कोएटा में गुरुवार को शीया हज़ारा संप्रदाय के 9 लोगों की बर्बरतापूर्ण हत्या के ख़िलाफ़ शुक्रवार को डेमोक्रेटिक पार्टी और मजलिसे वहदतुल मुस्लेमीन की अपील पर कोएटा में हड़ताल है। इस आतंकवादी घटना के ख़िलाफ़ हज़ारा डेमोक्रेटिक पार्टी ने शुक्रवार को जबकि शीया संगठन मजलिसे वहदतुल मुस्लेमीन ने तीन दिवसीय शोक का एलान किया है।
मजलिसे वहदतुल मुस्लेमीन ने इस घटना की कड़ाई से निंदा करते हुए शुक्रवार को इस्लामाबाद में एक बैठक भी बुलायी है।
मजलिसे वहदतुल मुस्लेमीन के प्रमुख राजा नासिर अब्बास का कहना है कि कोएटा के हज़ार गंजी की घटना बलोचिस्तान सरकार की अयोग्ता का सुबूत है। उन्होंने एक बयान में कहा कि प्रशासन जनता की जान और माल की रक्षा में पूरी तरह नाकाम हो चुका है और मुहर्रम से पहले इस तरह की घटनाएं कमज़ोर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह स्पष्ट करती हैं।
दूसरी ओर एम डब्लयू एम के प्रवक्ता हसन ज़फ़र नक़वी का कहना है कि इस दुखद आतंकवादी घटना के बाद उनका संगठन भविष्य की रणनीति की घोषणा करेगा। उनका कहना था कि शासन लोगों की जान व माल की रक्षा में पूरी तरह विफल हो गया है। मोहर्रम के आगमन से पहले ऐसी घटनाओं ने शासन की सुरक्षा की पोल खोल दी है। उन्होंने इस घटना को प्रशासन और आतंकवादियों की साज़िश का नतीजा बताया।
ज्ञात रहे गुरुवार की सुबह कोएटा के हज़ार गंजी इलाक़े में आतंकवादियों ने एक मिनिबस पर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरु कर दी जिसमें 9 हज़ारा शीया मुसलमान शहीद हो गए जबकि अनेक घायल हुए।
अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस घटना की ज़िम्मेदारी नहीं ली है किन्तु इस तरह की घटनाओं की ज़िम्मेदारी प्रायः बलोचिस्तान लिब्रेशन फ़्रन्ट और तालेबान क़ुबूल करते आए हैं।
24 अक्टूबर 2014 - 19:25
समाचार कोड: 646563
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलोचिस्तान के केन्द्र कोएटा में गुरुवार को शीया हज़ारा संप्रदाय के 9 लोगों की बर्बरतापूर्ण हत्या के ख़िलाफ़ शुक्रवार को डेमोक्रेटिक पार्टी और मजलिसे वहदतुल मुस्लेमीन की अपील पर कोएटा में हड़ताल है।