ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग और संसद में विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि आतंकवाद से मुकाबले की कार्यवाही का परिणाम निकलने के लिए क्षेत्रीय देशों के मध्य गम्भीर सहकारिता व संकल्प की आवश्यकता है।
अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने तेहरान में तुर्क भाषी देशों की संसदों के महासचिव से भेंट में कहा कि क्षेत्र में आतंकवादी गुटों का मज़बूत हो जाना पश्चिमी देशों और उनके घटकों की स्ट्रैटेजिक ग़लती है। उन्होंने बल देकर कहा कि आतंकवाद से मुकाबले के नाम पर पश्चिमी देशों का दिखावटी गठबंधन आतंकवाद से मुकाबले का प्रभावी मार्ग नहीं है।
अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने इसी प्रकार ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाली वार्ता के बारे में कहा कि सामने वाले पक्ष में सदभावना मौजूद होने और हर प्रकार की विशिष्टता की मांग से दूर रहने की स्थिति में समझौता असंभव नहीं है।
तुर्क भाषी देशों की संसदों के महासचिव ने भी ईरान यात्रा पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि तुर्क भाषी देश विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में ईरान के साथ संबंध विस्तार के बहुत इच्छुक हैं।
इसी प्रकार उन्होंने आतंकवादी गुटों को क्षेत्र और विश्व की शांति व सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा बताया और उनके मानवता विरोधी कृत्यों से मुकाबले के लिए समस्त देशों के मध्य सहयोग पर बल दिया।
24 अक्टूबर 2014 - 19:18
समाचार कोड: 646560
ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग और संसद में विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि आतंकवाद से मुकाबले की कार्यवाही का परिणाम निकलने के लिए क्षेत्रीय देशों के मध्य गम्भीर सहकारिता व संकल्प की आवश्यकता है।