सीरियाई सेना ने आतंकवादी गुट जिब्हतुन्नुस्रा और अलकायदा से संबंधित तत्वों से लड़ाई के बाद मोर्क नगर को स्वतंत्र करा लिया है। आतंकवादी गुट जिब्हतुन्नुस्रा ने ९ महीने पहले इस नगर पर कब्ज़ा किया था।
सीरिया के एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रिपोर्ट दी है कि सीरियाई सैनिकों ने भीषण लड़ाई के बाद इस नगर पर पूर्ण नियंत्रण किया। इस लड़ाई में हताहत व घायल होने वालों के बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं है। मोर्क महत्वपूर्ण एवं स्ट्रैटेजिक नगर है जो सीरिया की राजधानी और हलब को एक दूसरे से जोड़ता है।
इसी प्रकार सीरिया की सेना ने पिछले सोमवार को मज़रआ अलहलबी क्षेत्र और हलब के पूर्वी क्षेत्रों को स्वतंत्र कराया था।
ज्ञात रहे कि वर्ष २०११ से सीरिया में अशांति जारी है और आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने सीरिया के कुछ क्षेत्रों पर नियंत्रण कर रखा है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार सऊदी अरब, कतर, तुर्की और पश्चिमी शक्तियां सीरिया में लड़ने वाले आतंकवादियों की सहायता व समर्थन कर रही हैं और हर उन्हें हर प्रकार के हथियारों से लैस कर रही हैं।संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार आयोग के आयुक्त ज़ैद बिन राअद ने कहा है कि सीरिया में होने वाली लड़ाई में दो लाख से अधिक मारे जा चुके हैं।
24 अक्टूबर 2014 - 19:15
समाचार कोड: 646558
सीरियाई सेना ने आतंकवादी गुट जिब्हतुन्नुस्रा और अलकायदा से संबंधित तत्वों से लड़ाई के बाद मोर्क नगर को स्वतंत्र करा लिया है। आतंकवादी गुट जिब्हतुन्नुस्रा ने ९ महीने पहले इस नगर पर कब्ज़ा किया था।