अमेरिकी विदेशमंत्री के राजनीतिक सहायक ने कहा है कि जब ईरान के साथ समग्र परमाणु समझौता हो जायेगा तो तेहरान के विरुद्ध अधिकांश प्रतिबंध उठा लिये जायेंगे।
वेन्डी शेरमैन ने गुरूवार को वाशिंग्टन में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अस्थाई जेनेवा समझौते का पालन किया है। समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्री की सहायक ने दोनों पक्षों की वार्ता की ओर संकेत के साथ कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक वियना में विभिन्न स्तरों पर एक दूसरे से भेंट की है।
वेन्डी शेरमैन ने दावा किया कि गुट पांच धन एक ने तेहरान को सुझाव दिया है कि वह ईरान की ओर से घोषित शैक्षिक आवश्यकताओं की आपूर्ति करेगा। गुट पांच धन एक में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा है कि समग्र परमाणु समझौते के लिए २४ नवंबर तक का जो समय निर्धारित किया गया है वह इस कार्य के लिए बेहतरीन अवसर है।
ईरान ने भी बल देकर कहा है कि हर प्रकार के समग्र परमाणु समझौते में ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को मान्यता दी जानी चाहिये और साथ ही तेहरान के विरुद्ध समस्त प्रतिबंधों को निरस्त किया जाना चाहिये।
24 अक्टूबर 2014 - 19:10
समाचार कोड: 646555
अमेरिकी विदेशमंत्री के राजनीतिक सहायक ने कहा है कि जब ईरान के साथ समग्र परमाणु समझौता हो जायेगा तो तेहरान के विरुद्ध अधिकांश प्रतिबंध उठा लिये जायेंगे।