अमरीकी रक्षामंत्रालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जो हथियार सीरिया के कुर्द बाहुल्य शहर कोबानी के लिए भेजे गए थे, वे आतंकी गुट आईएसआईएल के हाथ लग गए हैं।
पेन्टागोन के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कोबानी नगर के कुर्द प्रतिरोधकर्ताओं के लिए भेजी गई हथियारों की 28 खेपों में से एक आईएसआईएल के हाथ लग गई है। प्रवक्ता ने बताया है कि हथियारों की 28 खेपें कुर्द लड़ाकों के लिए भेजी गई थीं जिनमें से दो उन तक नहीं पहुंच सकीं, एक आईएसआईएल के हाथ लग गई जबकि एक अन्य को अमरीकी सैनिकों ने नष्ट कर दिया है।
अमरीकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हथियारों की जो खेप आईएसआईएल के हाथ लगी है उसमें हल्के हथियार, हथगोले और दवाएं थीं। ज्ञात रहे कि मंगलवार को आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने ऐसे चित्र जारी किए थे जिनमें दिखाया गया था कि जो हथियार अमेरिकी सेना ने कोबानी के कुर्द लोगों के लिए विमान से गिराए थे वे आईएसआईएल के हाथ लग गए हैं।
23 अक्टूबर 2014 - 17:48
समाचार कोड: 646400
अमरीकी रक्षामंत्रालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जो हथियार सीरिया के कुर्द बाहुल्य शहर कोबानी के लिए भेजे गए थे, वे आतंकी गुट आईएसआईएल के हाथ लग गए हैं।