23 अक्टूबर 2014 - 17:46
अपने अभिभावकों पर चढ़ दौड़े हैं आतंकी,

इराक़ के वरिष्ठ धर्म गुरू सैयद मुहम्मद तक़ी मुदर्रिस ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवादी आईएसआईएल, क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए क्षेत्रीय शक्तियों की देन हैं। उनका कहना है कि अब यही आतंकी अपने अभिभावकों पर चढ़ दौड़े हैं।

सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, सैयद मुदर्रिसी ने बुधवार को पवित्र नगर करबला में सलाम ब्रिगेड के एक प्रतिनिधि मंडल से भेंट में कहा आईएसआईएल के आतंकी अपने ही स्वामियों के विरुद्ध उठ खड़े हुए हैं और अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन को समय रहते हुए कुछ करना होगा। उन्होंने इराक़ को तकफ़ीरी विचारधारा से मुक्ति दिलाने पर बल देते हुए कहा कि आईएसआईएल पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा है।
उन्होंने कहा कि इराक़ में शीया और सुन्नी मुसलमानों के मध्य कोई मतभेद नहीं है बल्कि देश के शीया और सुन्नी तथा ईसाई और ईज़दी समुदाय के लोग एकजुट होकर आईएसआईएल के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं।