पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के क्वेटा नगर के उपनगरीय इलाक़े के बाज़ार में हज़ारा अल्पंसख्यक समुदाय के 8 लोग उस समय मारे गए जब अज्ञात बंदूक़धारियों ने एक बस पर फ़ायरिंग कर दी।
एएफ़पी के अनुसार ये लोग सब्ज़ी बाज़ार से लौट रहे थे कि दो मोटर साइकिलों पर सवार चार बंदूक़धारियों ने बस रोक कर उस पर हमला कर दिया।
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलोचिस्तान प्रांत में पिछले कुछ साल में बम हमलों और फ़ायरिंग में सैकड़ों शीया हज़ारा मारे जा चुके हैं। इन हमलों में ज़्यादा तर हमले क्वेटा में सक्रिय आतंकवादी संगठन लश्करे झंग्वी ने करवाए हैं।
23 अक्टूबर 2014 - 17:43
समाचार कोड: 646398
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के क्वेटा नगर के उपनगरीय इलाक़े के बाज़ार में हज़ारा अल्पंसख्यक समुदाय के 8 लोग उस समय मारे गए जब अज्ञात बंदूक़धारियों ने एक बस पर फ़ायरिंग कर दी।