23 अक्टूबर 2014 - 17:35
आतंकियों ने कूबानी पर किया रासासयनिक हमला, कुर्द सूत्र

कुर्द मिलिशिया ने आरोप लगाया है कि सीरिया के कुर्द बाहुल्य क्षेत्र कूबानी या एनुल अरब पर आक्रमण के दौरान आईएसआईएल ने आम नागरिकों के विरुद्ध रासायनिक शस्त्रों का प्रयोग किया।

कुर्द मिलिशिया ने आरोप लगाया है कि सीरिया के कुर्द बाहुल्य क्षेत्र कूबानी या एनुल अरब पर आक्रमण के दौरान आईएसआईएल ने आम नागरिकों के विरुद्ध रासायनिक शस्त्रों का प्रयोग किया।
जर्मन पत्रिका दि श्पीगल ने स्थानीय लोगों के हवाले से लिखा है कि मंगलवार की रात नगर में बचे हुए लोगों को बेहोशी और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत हुई जबकि अन्य लोगों को जलन का आभास हुआ तथा कुछ अन्य लोगों ने आंख में जलन और आंख में सूजन की शिकायत की। दूसरी ओर स्थानीय सूत्रों का कहना है कि घायलों को तुर्की के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
एनुल अरब की न्यायपालिका के प्रमुख फ़रहान हाज ईसा ने कहा है कि क्षेत्र की स्थिति सही नहीं है क्योंकि रासायनिक हमले के बाद बहुत से लोगों को त्वचा संबंधी तथा अन्य प्रकार की बीमारियों की शिकायत हुई है। उनका कहना था कि आतंकियों ने रासायनिक पदार्थों से युक्त राकेट कूबानी नगर पर फ़ायर किए हैं। उन्होंने अलआलम टीवी चैनल से टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि आतंकवादियों ने जिस स्थान पर रासायनिक बमों से हमला किया है वहां पर मौजूद लड़ाकों और आम नागरिकों की बहुत दयनीय स्थिति है और उन्हें विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियों का सामना है। उन्होंने आईएसआईएल को आतंकी संगठन बताया और कहा कि इस संगठन का हत्या और जनंसहार है।