वरिष्ठ नेता का चयन करने वाली परिषद के प्रमुख की नमाज़े जनाज़ा वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई की इमामत में अदा की गयी।
बृहस्पतिवार की सुबह तेहरान में स्वर्गीय आयतुल्लाह मुहम्मद रज़ा महदवी कनी की शवयात्रा में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी, संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी, न्यायपालिका के प्रमुख सादिक़ लारीजानी, इस्लामी क्रांति हित संरक्षक परिषद के प्रमुख अकबर हाशेमी रफ़संजानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित हुए। आयतुल्लाह महदवी कनी के शव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अब्दुल अज़ीम हसनी के पवित्र रौज़े में दफ़न कर दिया गया।
ज्ञात रहे कि मंगलवार 21 अक्तूबर को 83 वर्ष की आयु में आयतुल्लाह महदवी कनी का स्वर्गवास हो गया था। वह धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ ही इस्लामी क्रान्ति और राजनीति के मैदान में भी सक्रिय थे।
23 अक्टूबर 2014 - 17:18
समाचार कोड: 646381
वरिष्ठ नेता का चयन करने वाली परिषद के प्रमुख की नमाज़े जनाज़ा वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई की इमामत में अदा की गयी।