23 अक्टूबर 2014 - 17:15
ब्लैक वाटर के 4 सदस्यों पर हत्या के आरोप सिद्ध

बग़दाद में दसियों लोगों की हत्या के आरोप में अमरीका की निजी सुरक्षा कंपनी ब्लैक वाटर के 4 सदस्यों को दोषी पाया गया है।

बग़दाद में दसियों लोगों की हत्या के आरोप में अमरीका की निजी सुरक्षा कंपनी ब्लैक वाटर के 4 सदस्यों को दोषी पाया गया है।
वाशिग्टन के फेड्रल कोर्ट ने बलैकवाटर के इन सदस्यों को वर्ष 2007 में 30 से अधिक इराक़ियों की हत्या करने का दोषी पाया।  ज्यूरी ने कहा कि 16 सितंबर 2007 को इन लोगों ने अमानवीय कार्य किया।  ब्लैक वाटर के इन चार सदस्यों को 30 अन्य अपराधों में भी दोषी पाया गया है।
चारों में से एक स्लाटेन को जान बूझकर हत्या करने का आरोपी पाया गया जिसके लिए आजीवन कारावास की सज़ा है जबकि 3 अन्य को लगभग 30 वर्षों की सज़ा हो सकती है।  न्यायाधीश का कहना था कि स्लाटेन, इराक़ियों को 11 सितंबर की घटना के बदले के रूप में मार रहा था।
ज्ञात रहे कि ब्लैकवाटर अमरीका की एक निजी सुरक्षा कंपनी है जिसके सदस्यों ने इराक़ में जघन्य अपराध किये हैं।  बहुत से इराक़ियों का मानना है कि अमरीका की सेना ने ब्लैक वाटर के सुरक्षा कर्मियों को इस बात की अनुमति दे रखी थी कि वे इराक़ियों के विरुद्ध जिस प्रकार का चाहे अपराध करें क्योंकि उन्हें क़ानूनी संरक्षण प्राप्त था।