23 अक्टूबर 2014 - 17:13
इराक़ में बम विस्फोट 28 हताहत 66 घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले दो विस्फोटों में कम से कम 28 लोगों के हताहत और 66 अन्य के घायल होने की सूचना है।

इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले दो विस्फोटों में कम से कम 28 लोगों के हताहत और 66 अन्य के घायल होने की सूचना है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक विस्फोट बुधवार की रात बग़दाद के पूर्व में स्थित सद्र टाउन में एक अस्पताल के निकट हुआ।  इस विस्फोट में 10 लोग मारे गए तथा 29 घायल हो गए।  दूसरा विस्फोट अलकरादा क्षेत्र में हुआ जिसमें 18 लोग हताहत और 37 घायल हो गए।  हालिया दिनों के दौरान इराक़ की राजधानी बग़दाद में बम विस्फोट की घटनाओं में वृद्धि हुई है।  इन विस्फोटों की ज़िम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएल और उससे संबन्धित गुट लेते रहते हैं।
दूसरी ओर इराक़ के अलअंबार प्रांत में आईएसआईएल के विरुद्ध जारी सैन्य अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं।  इसी बीच अलआमेरिया क्षेत्र में सेना ने आईएसआईएल के एक बड़े आक्रमण को पूर्ण रूप से विफल बना दिया है।  इस कार्यवाही में भी कई आतंकवादी मारे गए और उनके उपकरणों को नष्ट कर दिया गया।