पेंटागन ने यह स्वीकार किया है कि अमरीका की हथियारों की एक खेप आईएसआईएल के हाथों लग गई है।
अमरीकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सीरिया के कुर्द क्षेत्र कूबानी में कुर्दों के लिए भेज जाने वाले हथियार आईएसआईएल के हाथ लग गए हैं। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा है कि हथियारों की वह खेप जो आईएसआईएल के हाथों लगी है उसमें दवाइयां भी सम्मिलित हैं। इस प्रकार आईएसआईएल को बड़ी मात्रा मे अमरीकी शस्त्र मिल गए हैं।
इससे पहले आईएसआईएल के विरुद्ध बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने सीरिया के एनुल अरब या कूबानी क्षेत्र में कुर्द मिलिशिया की सैन्य सहायता पर हमला करके उसे पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया था। अमरीकी सैन्य कमान ने इसे ग़लती से की जाने वाली कार्यवाही का नाम दिया था।
बयान में कहा गया था कि गठबंधन सेना को यह भय था कि कहीं यह सहायता आईएसआईएल के आतंकियों के हाथ न लग जाए।
उल्लेखनीय है कि सीरिया का कूबानी नगर पिछले एक महीने से आएसआईएल के आतंकवादियों के आक्रमणों का लक्ष्य बना हुआ है जिनका मुक़ाबला स्थानीय कुर्द कर रहे हैं। इस क्षेत्र में अमरीका के हवाई आक्रमणों के बावजूद स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।
23 अक्टूबर 2014 - 17:09
समाचार कोड: 646377
पेंटागन ने यह स्वीकार किया है कि अमरीका की हथियारों की एक खेप आईएसआईएल के हाथों लग गई है।