प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रेस टीवी की रिपोर्टर सेरेना शिम तुर्की में सीरिया की सीमा के पास संदिग्ध दुर्घटना का शिकार बनीं। सेरेना शिम कुर्द आबादी वाले शहर कूबानी के हालात की रिपोर्टिंग पर तैनात थीं। बताया जाता है कि रविवार को तुर्की के शहर सूरोच से वापस अपने होटल आ थीं कि एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
तुर्की के अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना का कारण बनने वाले ट्रक और ड्राइवर के बारे में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है। प्रेस टीवी समाचार कक्ष के प्रभारी हमीद रेज़ा इमामी ने सेरेना शिम की संदिग्ध मौत का कारण बनने वाली दुर्घटना के संदिग्ध होने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि वह क्षेत्र में जारी संकट में अंकारा की भूमिका से दुनिया को आगाह करने का मिशन संभाले हुई थीं।
सेरेना शिम का एकमात्र अपराध यह था कि उन्होंने सीरिया और इराक़ में आतंकवादियों के साथ अंकारा के संबंध और सहयोग के रास्तों को का भंडा फोड़ा था और कहा था कि तुर्की संयुक्त राष्ट्र की गाड़ियों से आतंकवादियों को सीरिया स्थांतरित कर रहा है। गौरतलब है कि सेरेना शिम ने प्रेस टीवी को शुक्रवार को बताया था कि उन्हें तुर्की की ख़ुफ़िया एजेंसी की ओर से धमकियां मिल रही हैं। सेरेना शिम का यह भी कहना था कि वह कुछ लोगों में से हैं कि जिनके पास तुर्की के रास्ते सीरिया में प्रवेश आतंकवादियों की वीडियो फिल्में मौजूद हैं।
21 अक्टूबर 2014 - 18:52
समाचार कोड: 645922
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रेस टीवी की रिपोर्टर सेरेना शिम तुर्की में सीरिया की सीमा के पास संदिग्ध दुर्घटना का शिकार बनीं।