21 अक्टूबर 2014 - 18:50
आतंकवाद से लड़ाई में इराक़ की हर सहायता करेगा ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई और शांति की स्थापना में ईरान पड़ोसी देश इराक़ी की किसी भी प्रकार की सहायता में संकोच नहीं करेगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई और शांति की स्थापना में ईरान पड़ोसी देश इराक़ी की किसी भी प्रकार की सहायता में संकोच नहीं करेगा।
डाक्टर हसन रूहानी ने तेहरान की यात्रा पर आए इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी से मुलाक़ात में कहा कि ईरान शुरू ही से आतंकियों के विरुद्ध जारी अभियान में इराक़ी जनता, सरकार और सेना का समर्थन करता रहा है और यह समर्थन अभियान समाप्त होने तक जारी रहेगा।
राष्ट्रपति रूहानी ने आतंकवाद को क्षेत्र के सभी देशों के लिए बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि आतंकी संगठनों के विरुद्ध लड़ाई की सबसे पहली ज़िम्मेदारी इराक़ की सेना और जनता की है जबकि आतंकवाद से लड़ाई के नाम पर जो अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ बनाया गया है उसे चाहिए कि आतंकी संगठनों की आर्थक व सामरिक सहायता को बंद करवाए।
इस मुलाक़ात में इराक़ के प्रधानमंत्री ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए ईरान का चयन किए जाने को दोनों देशों के गहरे संबंधों का चिन्ह बताया और कहा कि इराक़ की जनता और सरकार आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में ईरान की दृढ़ता की सरहाना करती है। उन्होंने कहा कि इराक़ का विकास पड़ोसी देशों के सहयोग से ही संभव है।