21 अक्टूबर 2014 - 18:34
 ईरान, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष का केन्द्र है,

ईरान के उपसंसद सभापति ने ईरान को क्षेत्र सहित विश्व में आतंकवाद से संघर्ष का केन्द्र बताया है।

ईरान के उपसंसद सभापति ने ईरान को क्षेत्र सहित विश्व में आतंकवाद से संघर्ष का केन्द्र बताया है।
मोहम्मद रज़ा बाहुनर ने मंगलवार को संसद के खुले सत्र में कहा, “ क्षेत्र में संकट शुरु होने के समय से ईरान ने सीरियाई और इराक़ी राष्ट्र व सरकार की मदद की और ईरान की इस तर्कपूर्ण नीति ने ईरान को क्षेत्र सहित विश्व में आतंकवाद से संघर्ष का केन्द्र बना दिया है।” उन्होंने क्षेत्र की स्थिति बहुत संवेदनशील बताते हुए कहा, “ इस्लामी जगत के हितों का तक़ाज़ा है कि इस्लामी देश विश्व साम्राज्य तथा मानवता के दुश्मन ज़ायोनियों की ख़तरनाक चाल पर ध्यान दें।”