21 अक्टूबर 2014 - 18:30
 अफ़ग़ानिस्तानः बम धमाके में पुलिसकर्मियों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में तालेबान द्वारा सड़क किनारे लगाए गए बम धमाके में कम से कम 4 अफ़ग़ान सैनिक मारे गए और 6 नागरिकों सहित एक दर्जन लोग घायल हुए।

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में तालेबान द्वारा सड़क किनारे लगाए गए बम धमाके में कम से कम 4 अफ़ग़ान सैनिक मारे गए और 6 नागरिकों सहित एक दर्जन लोग घायल हुए।
अफ़ग़ान रक्षा सूत्र के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी काबुल में यह धमाका रिमोर्ट कंट्रोल से किया गया जिसका निशाना अफ़ग़ान सेना की बस थी।
अफ़ग़ान गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में आया है कि काबुल के आक़ा अली शम्स इलाक़े में सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर सेना की बस को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल से बम धमाका किया जिसमें 4 सैनिक हताहत और 6 नागरिकों सहित 12 लोग घायल हुए।
यह अफ़ग़ान सुरक्षा बलों पर ताज़ा श्रंख्लाबद्ध हमलों के अंतर्गत होने वाला हमला है। इस साल के अंत तक विदेशी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से निकलने वाले हैं।
ज्ञात रहे पिछले मंगलवार को काबुल के दक्षिण में स्थित लोगर प्रांत में तालेबान के हमले में 6 अफ़ग़ान पुलिस कर्मी मारे गए थे और इसके अगले ही दिन लोगर प्रांत के उत्तरी भाग में तालेबान के घात लगाकर किए गए हमले में 22 अफ़ग़ान पुलिस कर्मी हताहत हुए थे।