ईरान और लेबनान के रक्षांत्रियों ने प्रतिरक्षा सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर हुसैन दहक़ान और उनके लेबनानी समकक्ष ब्रिगेडियर समीर मुक़बिल ने सोमवार को तेहरान में द्विपक्षीय वार्ता के दूसरे व अंतिम चरण में तेहरान व बैरूत के बीच प्रतिरक्षा सहयोग के एक समझौते पर हस्तारक्षर किए। इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद लेबनान के रक्षामंत्री ने पत्रकारों को बताया कि ईरानी अधिकारियों ने आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए लेबनानी सेना को लैस करने हेतु अपनी तैयारी की घोषणा की है।
इस अवसर पर ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर दहक़ान ने बताया कि लेबनानी रक्षामंत्री की तीन दिवसीय तेहरान यात्रा के दौरान, विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि वार्ता में तकफ़ीरी व ज़ायोनी आतंकियों और इसी प्रकार आतंकवादी गुट आईएसआईएल के बारे में भी विचार विमर्श किया गया जो क्षेत्री की शांति व सुरक्षा के लिए ख़तरा बन चुका है।
उन्होंने इसी प्रकार कहा कि लेबनान को दी जाने वाली सैन्य सहायता में प्रमुख रूप से वे चीज़ें हैं जो ज़मीनी स्तर पर आतंकवादी गुटों का सामना करने में सहायक हैं। ब्रिगेडियर हुसैन दहक़ान ने कहा कि ईरान, भविष्य में भी आतंकवादी गुट आईएईसआईए और अन्य आतंकी समूहों के मुक़ाबले में लेबनान की सेना की सहायता करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इस समय इस्लामी गणतंत्र ईरान जो कुछ लेबनानी सेना को दे रहा है वह, संभावित ख़तरों से निपटने के लिए त्वरित सहायता है।
21 अक्टूबर 2014 - 18:15
समाचार कोड: 645911
ईरान और लेबनान के रक्षांत्रियों ने प्रतिरक्षा सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।