राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान व आर्मीनिया सहित क्षेत्र के सभी देशों को आतंकवाद से संघर्ष के लिए एक दूसरे का साथ देना चाहिए क्योंकि आपसी सहयोग से ही क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सकता है।
डॉक्टर हसन रूहानी ने सोमवार की शाम आर्मीनिया के प्रधानमंत्री होवीक आब्राहमियान से तेहरान में होने वाली मुलाक़ात में क्षेत्र में आतंकवादी गुटों के अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि आतंकवादी सभ्यता व मानवता के विरुद्ध लड़ रहे हैं और उनके लिए मुसलमान या ईसाई की हत्या में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का वर्गीकरण नहीं किया जा सकता और यदि आतंकवाद से किसी देश को क्षति पहुंचती है तो अन्य देश भी उससे अछूते नहीं रहेंगे।
राष्ट्रपति ने इसी प्रकार ईरान व आर्मीनिया के अच्छे संबंधों की ओर संकेत करते हुए दोनों देशों के संबंधों में विस्तार की सभी संभावनाओं से भरपूर लाभ उठाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर आर्मीनिया के प्रधानमंत्री होवीक आब्राहमियान ने आशा जताई कि उनकी तेहरान यात्रा, सभी क्षेत्रों विशेष कर आर्थिक मैदान में ईरान व आर्मिनिया के संबंध विस्तार में सहायक सिद्ध होगी।
21 अक्टूबर 2014 - 18:13
समाचार कोड: 645910
राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान व आर्मीनिया सहित क्षेत्र के सभी देशों को आतंकवाद से संघर्ष के लिए एक दूसरे का साथ देना चाहिए क्योंकि आपसी सहयोग से ही क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सकता है।