20 अक्टूबर 2014 - 20:32
 उत्तरी इराक़ के दो ज़िलों पर आईएसआईएल का क़ब्ज़ा

आतंकी संगठन आईएसआईएल ने उत्तरी इराक़ में दो ज़िलों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

आतंकी संगठन आईएसआईएल ने उत्तरी इराक़ में दो ज़िलों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
उत्तरी प्रांत नैनवा में आतंकी संगठन को मिलने वाली इस सफलता के बारे में इराक़ी सेना के सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने सिंजार क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया है जहां ईज़दी समुदाय का आबादी है। सिंजार राजधानी बग़दाद से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर से लगे दो ज़िलों पर आतंकी संगठन का क़ब्ज़ा हो गया है। इस क्षेत्र में इराक़ी कुर्दिस्तान के अर्ध सैन्य बल आतंकियों से लड़ रहे हैं। पीशमर्गा कहे जाने वाले कुर्द अर्ध सैन्य बलों ने आईएसआईएल की प्रगति को रोकने का प्रयास किया किंतु उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। सिंजार के पहाड़ी क्षेत्रों में लगभग 700 ईज़दी परिवार आतंकी संगठन के घेरे में आ गए हैं।