20 अक्टूबर 2014 - 20:29
 यमन, ताज़ा झड़पों में 20 हौसी लड़ाके हताहत

दक्षिणी यमन में अलक़ाएदा के आतंकवादियों के साथ ताज़ा लड़ाई में अंसारुल्लाह आंदोलन के कम से कम 20 लड़ाके हताहत हुए हैं।

दक्षिणी यमन में अलक़ाएदा के आतंकवादियों के साथ ताज़ा लड़ाई में अंसारुल्लाह आंदोलन के कम से कम 20 लड़ाके हताहत हुए हैं।
यमन के क़बायली सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बैज़ा प्रांत के रज़ा क़स्बे में यह भीषण झड़प हुयी। अलक़ाएदा के आतंकवादियों ने अंसारुल्लाह आंदोलन के 12 लड़ाकों को पकड़ लिया है।
यमन के अशांत दक्षिणी क्षेत्र में हौसी लड़ाकों ने आगे बढ़ते हुए यारीम और रज़ा क़स्बों को अपने नियंत्रण में कर लिया है। रज़ा क़स्बे पर अलक़ाएदा के आतंकवादियों का लगभग दो साल से क़ब्ज़ा था। अंसारुल्लाह आंदोलन दक्षिण में बलवृद्धि के लिए और लड़ाके भेज रहा है ताकि क्षेत्र से आतंकवादियों को मार भगाए।
सितंबर में अंसारुल्लाह के क्रान्तिकारी लड़ाकों ने इस देश के पूर्व तानाशाह अब्दुल्लाह सालेह के सौतेले भाई जनरल अली मोहसिन अलअहमर की वफ़ादार सेना से चार दिनों तक लड़ने के बाद राजधानी सनआ पर नियंत्रण कर लिया था।
यमन के सनआ, ईब ज़ुमर और बंदरगाही शहर हुज़ैज़ा शहर पहले ही अंसारुल्लाह के लड़ाकों के नियंत्रण में है। अंसारुल्लाह आंदोलन ने यमन में लोकप्रिय क्रांति लाने में बड़ा रोल अदा किया था कि इस क्रान्ति ने इस देश से तानाशाह अब्दुल्लाह सालेह के 33 वर्षीय शासन का अंत कर दिया।