सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र की मृत्यु दंड के विरोध में इस देश के पूर्वी क्षेत्र में जनता का विरोध प्रदर्शन जारी है।
फ़ार्स समाचार एजेंसी के अनुसार सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र अलअवामिया में वरिष्ठ शीया धर्मगुरू शैख़ बाकिर निम्र के मृत्यु दंड के विरोध में कर्बला स्क्वायर पर तीन दिन से प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी शैख़ निम्र की त्वरित रिहाई की मांग कर रहे हैं।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपनी पहचान गुप्त रखने के लिए अपने चेहरे छुपा रखे थे। प्रदर्शनकारी “हम सब शैख़ निम्र हैं, “ शैख़ निम्र को तुरंत स्वतंत्र करो और “शैख़ निम्र हम आपके साथ हैं” जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार शैख़ बाकिर निम्र के विरुद्ध क्रूरतापूर्ण व अन्यायपूर्ण न्यायिक अदेश के विरोध में नारे लगाए।
सऊदी प्रशासन के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आले सऊद शासन को घमंडी और अहंकार बताया और उनका कहना था कि सऊदी प्रशासन धार्मिक मान्यताओं को सीमित करने का प्रयास कर रहा है। इस बार भी सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर बर्बरतापूर्वक हमले किए और प्रदर्शनकारियों को तितर बितर कर दिया। ज्ञात रहे कि रियाज़ की आपराधिक अदालत ने 15 अक्तूबर 2014 को सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र को फांसी की सज़ा सुनाई है। शैख़ निम्र पर रियाज़ की राष्ट्रीय सुरक्षा के विरुद्ध कार्यवाही करने के आरोप हैं।
20 अक्टूबर 2014 - 20:16
समाचार कोड: 645696
सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र की मृत्यु दंड के विरोध में इस देश के पूर्वी क्षेत्र में जनता का विरोध प्रदर्शन जारी है।