विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और सीरिया के संयुक्त राष्ट्र संघ के विदेश दूत स्टीफ़न डी मिस्टूरा ने मध्यपूर्व में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़तरे की ओर से सचेत किया है।
दोनों कूटनियकों ने रविवार को तेहरान में हुयी भेंट में यह बात कही और सीरिया सहित पूरे क्षेत्र के ताज़ा हालात पर विचार-विमर्श किया। जवाद ज़रीफ़ और डी मिस्टूरा ने सीरिया में ज़मीनी वास्तविकता के आधार पर संकट के राजनैतिक हल के लिए मार्ग समतल करने हेतु बड़ी क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों की ओर से कोशिश किए जाने पर बल दिया।
ईरानी विदेश मंत्री ने आशा जतायी कि डी मिस्टूरा सीरिया में घातक हिंसा को ख़त्म करने के लिए सार्थक एंव आज़ाद भूमिका निभाने में सफल होंगे।
जुलाई के मध्य में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने डी मिस्टूरा को सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी की जगह पर नया प्रतिनिधि नियुक्त किया था। पिछले कुछ महीनों में तकफ़ीरी आतंकवादियों ने इराक़ और सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा करते हुए दोनों देशों में अपने आतंकवादी कृत्य तेज़ कर दिए हैं। इन आतंकवादियों ने दोनों देशों में शीया, सुन्नी, कुर्द और ईसाई सहित सभी संप्रदायों को आतंकित किया।
ईरान आईएसआईएल के ख़तरों से निपटने के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच सामूहिक सहयोग के लिए बारंबार अपील कर चुका है।
20 अक्टूबर 2014 - 20:11
समाचार कोड: 645694
विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और सीरिया के संयुक्त राष्ट्र संघ के विदेश दूत स्टीफ़न डी मिस्टूरा ने मध्यपूर्व में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़तरे की ओर से सचेत किया है।