एक इस्राईली सांसद का कहना है कि इस्राईली सैनिकों और आईएसआईएल के आतंकवादियों के बीच कोई अंतर नहीं है, दोनों ही हत्यारों की सेना है जिसके लिए न कोई सीमा है और न कोई रेडलाईन।
आईएसआईएल के आतंकवादी एक वक़्त में एक व्यक्ति का चाक़ू से सिर क़लम करते हैं जबकि इस्राईली सैनिक एक बटन दबाते हैं और दर्जनों फ़िलिस्तीनियों को मार डालते हैं।
इस्राईली संसद नेसेट की अरब सदस्य ज़ोआबी ने कहा कि इस्राईली पायलट उस आतंकवादी से कम आतंकी नहीं है जो चाक़ू हाथ में लेकर किसी आम नागरिक का सिर क़लम करता है।
याद रहे कि इस्राईली सेना ने ग़ज्ज़ा पर हालिया हमलों में लगभग 2200 फ़िलिस्तीनियों को शहीद और 11 हज़ार से अधिक को घायल कर दिया था।
ज़ोआबी का कहना था कि इराक़ और सीरिया में आईएसआईएल के आतंकवादी चाक़ू हाथ में लेकर तस्वीर लेते हैं और इस्राईली सैनिक लाशों एवं बमबारी की तस्वीरें लेते हैं और हंसते भी हैं।
20 अक्टूबर 2014 - 20:02
समाचार कोड: 645691
एक इस्राईली सांसद का कहना है कि इस्राईली सैनिकों और आईएसआईएल के आतंकवादियों के बीच कोई अंतर नहीं है, दोनों ही हत्यारों की सेना है जिसके लिए न कोई सीमा है और न कोई रेडलाईन।