यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के लड़ाकों ने जो हौसी के नाम से भी प्रसिद्ध हैं, सऊदी अरब के साथ इस देश की उत्तरी सीमा से मिली एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पर नियंत्रण कर लिया है।
हौसियों ने हज्जा प्रांत की तव्वाल क्रॉसिंग पर नियंत्रण कर लिया। इसी प्रकार उन्होंने इसी प्रांत के वाग़ा क्षेत्र पर भी नियंत्रण कर लिया है। सीमावर्ती तव्वाल क्रासिंग पर बहुत ट्रैफ़िक होता है। यमन के सनआ, ज़मर और बंदरगाही शहर हुज़ैज़ा शहर पहले ही अंसारुल्लाह के लड़ाकों के नियंत्रण में है।
शुक्रवार को हौसी लड़ाकों ने अलबैज़ा प्रांत के स्ट्रेटिजिक शहर रज़ा को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस शहर पर अलक़ाएदा के आतंकियों का लगभग दो साल से क़ब्ज़ा था। यह ऐसी स्थिति में है जब हौसियों और अलक़ाएदा के आतंकवादियों के बीच इब प्रांत में हिंसा ख़त्म करने संबंधी समझौते के बावजूद इस क्षेत्र में झड़पें जारी रहने की रिपोर्टें आ रही हैं।
सितम्बर में अंसारुल्लाह के क्रान्तिकारी लड़ाकों ने इस देश के पूर्व तानाशाह अब्दुल्लाह सालेह के सौतेले भाई जनरल अली मोहसिन अलअहमर की वफ़ादार सेना से चार दिनों तक लड़ने के बाद राजधानी सनआ पर नियंत्रण कर लिया था।
19 अक्टूबर 2014 - 18:26
समाचार कोड: 645438
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के लड़ाकों ने जो हौसी के नाम से भी प्रसिद्ध हैं, सऊदी अरब के साथ इस देश की उत्तरी सीमा से मिली एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पर नियंत्रण कर लिया है।