इराक़ी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए और कोशिश पर बल दिया है।
इराक़ी समाचार एजेंसी अलग़द के अनुसार इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम से बग़दाद में शनिवार को हुयी भेंटवार्ता में उन्होंने आतंकवाद से संघर्ष तथा इराक़ में सुरक्षा व स्थिरता लाने की कोशिशों पर बल दिया। इस बयान के अनुसार दोनों अधिकारियों ने इराक़ की ताज़ा राजनैतिक व सुरक्षा उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ही कहा कि सभी इराक़ी पक्षों को देश की राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए भरसक कोशिश करनी चाहिए।
इस बयान के अनुसार इराक़ी राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम और इस देश के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के हमलों के कारण बेघर होने वाले परिवारों से अपने अपने घरों को लौटने पर बल दिया।
दोनों इराक़ी अधिकारियों ने इसी प्रकार देश की संपत्ति के उपयोग और जनसेवा में वृद्धि जैसे विषयों की भी समीक्षा की।
19 अक्टूबर 2014 - 18:23
समाचार कोड: 645437
इराक़ी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए और कोशिश पर बल दिया है।