18 अक्टूबर 2014 - 19:29
 शेख़ नम्र की सज़ा रुकवाने की कोशिश।

रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने शनिवार के दिन कहा कि उनके देश ने सऊदी अरब की सरकार को प्रमुख शिया आलिमे दीन शेख़ नम्र बाक़िर नम्र की मौत की सज़ा रद्द करने पर राजी करने की कोशिश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने शनिवार के दिन कहा कि उनके देश ने सऊदी अरब की सरकार को प्रमुख शिया आलिमे दीन शेख़ नम्र बाक़िर नम्र की मौत की सज़ा रद्द करने पर राजी करने की कोशिश शुरू कर दी है। इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि राष्ट्रपति फ़ुवाद मासूम इस संबंध में जल्द ही सऊदी अरब जाएंगे। गौरतलब है कि आले सऊद सरकार ने अपने विरोधियों को कुचलने के लिये और उनसे बदला लेने के लिये, मशहूर शिया आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख नम्र बाक़िर नम्र को पंद्रह अक्टूबर दो हजार चौदह को मौत की सजा सुनाई है। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आले सऊद के इस अदालती फैसले के खिलाफ़ प्रतिक्रिया दी गई है।