रिपोर्ट के अनुसार यमन में प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अदालत द्वारा शेख बाक़िर नम्र को सुनाई जाने वाली फांसी की सजा की निंदा की और उनकी तत्काल रिहाई पर जोर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अमरीका और ज़ायोनी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और सऊदी अरब को पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों को लागू करने वाला बताया। उधर शेख अब्दुल मालिक हौसी के भाई इब्राहीम बदरुद्दीन हौसी ने सऊदी अरब को बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र को सुनाई जाने वाली फांसी की सजा पर अमल के बारे में चेतावनी दी है और कहा है कि सऊदी सरकार को यमन क्रांति की राह में बाधा खड़ी करने से बचना चाहिए।
उधर हिज़्बुल्लाह इराक़ के सिक्रेटरी अब्बास अलमुहम्मदावी ने सऊदी अरब के बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख नम्र बाक़िर नम्र के संबंध से सऊदी अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने ख़बरदार किया है कि अगर आले सऊद ने शेख़ नम्र बाक़िर नम्र को फांसी की सज़ा दी तो क्षेत्र में आले सऊद को कहीं शरण नहीं मिलेगी।
18 अक्टूबर 2014 - 19:23
समाचार कोड: 645253
रिपोर्ट के अनुसार यमन में प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अदालत द्वारा शेख बाक़िर नम्र को सुनाई जाने वाली फांसी की सजा की निंदा की और उनकी तत्काल रिहाई पर जोर दिया।