संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए इराक़ी सरकार और सेना की अधिक से अधिक सहायता पर बल दिया है।
पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी करके इराक़ की राजधानी बग़दाद और इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले आत्मघाती हमलों, धमाकों और आतंकी घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद विश्व समुदाय से मांग करता है कि वह अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों पर अमल करते हुए आतंकवादियों से संघर्ष के लिए इराक़ सरकार और सेना की भरपूर सहायता करे।
सुरक्षा परिषद की ओर से जारी बयान में आईएसआईएल के ख़तरों से निपटने के लिए समस्त संसाधनों के प्रयोग पर बल दिया गया है।
18 अक्टूबर 2014 - 19:11
समाचार कोड: 645249
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए इराक़ी सरकार और सेना की अधिक से अधिक सहायता पर बल दिया है।