18 अक्टूबर 2014 - 19:05
लीबिया में भीषण झड़पें, दर्जनों हताहत, हर तरफ़ हिंसा

लीबिया के पूर्वी नगर बिनग़ाज़ी के अबू हदीमा क्षेत्र में चेकपोस्ट पर होने वाले आत्मघाती हमलों में चार लोग हताहत और सात अन्य घायल हो गये जबकि सेवा निवृत्त जनरल हफ़्तर के समर्थक लड़ाकों और बिनग़ाज़ी क्रांति परिषद के चरमपंथियों के मध्य भीषण झड़पें जारी हैं जिसमें तीस लोग मारे गये हैं।

यह ऐसी स्थिति में है कि ख़लीफ़ा हफ़्तर के समर्थक दो युद्धक विमानों ने बिनग़ाज़ी क्रांति परिषद के चरमपंथियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी की।
फ़्रांस प्रेस ने रिपोर्ट दी है कि ख़लीफ़ा हफ़्तर के समर्थक लड़ाकों और अंसारुश्शरीआ के चरमपंथियों के मध्य माजूरी क्षेत्र में भीषण झड़पें हो रही है। माजूरी वही क्षेत्र है जहां अंसारूश्शरीआ का मुखिया मुहम्मद ज़हावी और उसके समर्थकों का गढ़ है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि झड़पों के दौरान दोनों पक्ष हल्के और भारी हथियारों का प्रयोग कर रहे हैं । सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के मध्य कई दिनों से भीषण झड़पें हो रही हैं किन्तु शुक्रवार को होने वाली झड़पें सबसे भीषण थी।