कुर्द मिलिशिया ने आईएसआईएल के साथ भीषण झड़पों के बाद कूबानी से आतंकियों को पूरी तरह खदेड़ दिया है।
डेमोक्रेटिक फ़्रंट के संयुक्त प्रमुख इमरान अल्लूश ने कहा कि आईएसआईएल के आतंकी नगर से पूरी तरह से फ़रार हो चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि नगर की रक्षा पर तैनात जवान इमारतों के खंडहरों में लगे बमों को बरामद करके निष्क्रिय कर रहे हैं।
कुर्द मिलिशिया के सूत्रों का कहना है कि जवानों ने नगर पर आईएसआईएल के कई हमलों को विफल बना दिया और आतंकियों को फ़रार होने पर विवश कर दिया। एनुल अरब या कूबानी के स्थानीय लोगों का कहना है कि आईएसआईएल के आतंकी, पहाड़ी के पीछे मोर्चा बनाये हुए हैं जहां पर पिछली रात कुर्द मिलिशिया और आतंकियों के मध्य भीषण झड़पों की सूचना है। कुर्द सूत्रों का कहना है कि आईएसआईएल के आतंकी रेडियो स्टेशन की इमारत से पश्चिम की ओर सात किलोमीटर पीछे हटने पर विवश हो गये हैं।
सितंबर से कूबानी क्षेत्र में होने वाली झड़पों में 374 आतंकी मारे जा चुके हैं जबकि सीरिया के विरोधी मानवाधिकार केन्द्र का कहना है कि 16 सितंबर से होने वाली झड़पों में 662 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें 374 आईएसआईएल के आतंकी शामिल हैं।
उधर जर्मन समाचार एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि कुर्द मिलिशिया ने आतंकियों के फ़रार होने के बाद पश्चिमी सिरे की सड़क पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
18 अक्टूबर 2014 - 19:01
समाचार कोड: 645239
कुर्द मिलिशिया ने आईएसआईएल के साथ भीषण झड़पों के बाद कूबानी से आतंकियों को पूरी तरह खदेड़ दिया है।