18 अक्टूबर 2014 - 18:44
ब्रिटेन में वास्तविक प्रजातंत्र की मांग को लेकर धरना

लंदन स्थित पार्लियमंट स्कवाएर के नौ दिवसीय अधिग्रहण के साथ ब्रिटेन में ग़रीबी उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस शुक्रवार को रतजगे से शुरु हुआ।

लंदन स्थित पार्लियमंट स्कवाएर के नौ दिवसीय अधिग्रहण के साथ ब्रिटेन में ग़रीबी उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस शुक्रवार को रतजगे से शुरु हुआ।
सरकार विरोधी आक्यपाइ डेमोक्रेसी अभियान के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की रात लंदन में संसद के सामने कैंप लगाकर इस देश में बढ़ती असमानता को उजागर किया।
एक प्रदर्शनकारी ने प्रेस टीवी से कहा, “हमारे यहां सरकार चलाने के वेस्टमिंन्सटर सिस्टम में गड़बड़ी है। हम उन राजनेताओं को चुनते हैं जो हमारा प्रतिनिधित्व नहीं करते।”
आक्यपाइ डेमोक्रेसी अभियान के कार्यकर्ता जॉन सिन्हा ने कहा,“ हम यहां वेस्टमिन्सटर के सामने यह कहने के लिए आए हैं कि हम वास्तविक प्रजातंत्र चाहते हैं और हम इसे अभी चाहते हैं।” प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने सरकार से इस देश में बढ़ती असमानता की समस्या को हल करने की मांग की।
लंदन अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात इस प्रदर्शन पर अपनी चिंता जतायी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “ लोग यहां पार्लियामंट स्कवाएर पर कैंप और न ही सोने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीज़ लगा सकते हैं। यह नए क़ानून के अनुसार है।”
इस बीच ब्रिटेन में ग़रीबी विरोधी अभियान के सदस्यों का कहना है कि वे शासन व्यवस्था को मजबूर करने के लिए सभी संभावित क़दम उठाएंगे ताकि वे इस देश में बढ़ती आर्थिक एवं सामाजिक असमानता को ख़त्म करें।